विश्व योगासन चैम्पियनशिप के पदक विजेताओं के साथ सीएम भजनलाल शर्मा ने किया योगाभ्यास, राजस्थान के खिलाड़ियों ने जीते 10 पदक

राजस्थान , 20

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर विश्व योगासन चैम्पियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों के साथ योगाभ्यास किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ और संतुलित जीवन के लिए योग बेहद जरूरी है। उन्होंने प्रदेशवासियों से योग को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने विश्व योगासन चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाले राजस्थान के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इन खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा से देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

राजस्थान के खिलाड़ियों ने जीते 9 स्वर्ण सहित 10 पदक

अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैम्पियनशिप में राजस्थान के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रदेश के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भारत के लिए कुल 10 पदक हासिल किए, जिसमें 9 स्वर्ण पदक और 1 रजत पदक शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने पदक विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा का भी माध्यम है। उन्होंने युवाओं से योग को अपनाने और इसे जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान योगासन चैम्पियनशिप के विजेता खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री के साथ योगाभ्यास किया और अपने अनुभव साझा किए।

Related Articles

Comments

Back to Top