प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना: सीएम भजनलाल शर्मा ने जयपुर में बांटे नियुक्ति पत्र, देशभर के 15 लाख युवाओं को मिली 2,400 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

राजस्थान , 23

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने निजी क्षेत्र में नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए और युवाओं को रोजगार के नए अवसरों के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 15 लाख लाभार्थियों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने योजना के तहत लाभार्थियों को करीब 2,400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित की और युवाओं से संवाद भी किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प युवाओं के कौशल, क्षमता और नवाचार के बल पर पूरा होगा। उन्होंने कहा कि रोजगार के अवसरों का विस्तार और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
जयपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में सांसद राव राजेंद्र सिंह, विधायक कालीचरण सर्राफ, विभिन्न विभागों के अधिकारी, निजी क्षेत्र के नियोक्ता और बड़ी संख्या में नवनियुक्त कार्मिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में युवाओं को रोजगार से जोड़ने और निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top