तमिलनाडु चुनाव में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन: कोयंबटूर नॉर्थ में वनथी श्रीनिवासन के नामांकन में शामिल हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान , 31

जयपुर से तमिलनाडु तक दिखी भाजपा की सक्रियता, नामांकन रैली में उमड़ा जनसैलाब

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन के समर्थन में तमिलनाडु में चुनावी हुंकार भरी।
वह 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के तहत कोयंबटूर (नॉर्थ) विधानसभा क्षेत्र में आयोजित नामांकन रैली में शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी ने रैली को शक्ति प्रदर्शन में बदल दिया।
कोयंबटूर नॉर्थ सीट से प्रत्याशी वनथी श्रीनिवासन के नामांकन के अवसर पर आयोजित इस रैली में भाजपा नेताओं ने जनता से समर्थन की अपील की। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों को जनता के बीच प्रमुखता से रखने का आह्वान किया।
इस रैली के माध्यम से भाजपा ने तमिलनाडु में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने का संदेश दिया है, वहीं पार्टी नेतृत्व ने दक्षिण भारत में संगठन विस्तार को लेकर अपनी रणनीति भी स्पष्ट की।

Related Articles

Comments

Back to Top