भाजपा स्थापना दिवस पर जयपुर में भव्य आयोजन: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया झंडारोहण, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
राजस्थान Apr 06, 2026 at 08:30 AM , 29भाजपा मुख्यालय से लेकर मुख्यमंत्री निवास तक मनाया गया स्थापना दिवस, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी रहे मौजूद
जयपुर।
राजस्थान की राजधानी जयपुर में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस खास मौके पर भजनलाल शर्मा और मदन राठौड़ ने भाजपा मुख्यालय पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी में पार्टी का झंडारोहण किया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नेताओं ने पार्टी की विचारधारा और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन को और मजबूत करने का संदेश दिया।
वहीं, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने निजी निवास पर भी पत्नी के साथ भाजपा का झंडारोहण कर स्थापना दिवस को पारिवारिक रूप से भी मनाया।
इस अवसर पर पार्टी के प्रति समर्पण और एकजुटता का संदेश दिया गया, साथ ही आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने का प्रयास किया गया।







_page-0001.jpg)
























Comments