भजनलाल शर्मा ने ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026’ की तैयारियों की समीक्षा की, किसानों तक तकनीक पहुंचाने के लिए जनजागरण अभियान के निर्देश

राजस्थान , 89

जयपुर।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में आगामी ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026’ की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की। इस दौरान अधिकारियों ने अब तक की तैयारियों पर विस्तृत प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इस महत्वपूर्ण आयोजन का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचे, इसके लिए व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गांव-गांव जाकर किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, नवाचारों और नई योजनाओं की जानकारी दी जाए, ताकि वे इसका सीधा लाभ उठा सकें।
उन्होंने यह भी कहा कि एग्रीटेक मीट केवल एक आयोजन न होकर किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बने। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और सुनिश्चित करें कि आयोजन में देश-विदेश की उन्नत कृषि तकनीकों का बेहतर प्रदर्शन हो।
बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और FICCI के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026’ को राज्य में कृषि क्षेत्र में नवाचार और निवेश को बढ़ावा देने के एक बड़े मंच के रूप में देखा जा रहा है, जिससे किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को आधुनिक बनाने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Comments

Back to Top