एशियन लेक्रोस चैंपियनशिप में भारत का डबल गोल्ड, विजेता टीम ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की भेंट
राजस्थान Feb 24, 2026 at 10:20 AM , 86जयपुर। भजनलाल शर्मा से मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर एशियन लेक्रोस चैंपियनशिप की विजेता भारतीय टीम ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह जीत पूरे देश और प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।
उल्लेखनीय है कि एशियन लेक्रोस चैंपियनशिप का आयोजन 1 से 6 फरवरी तक रियाद, सऊदी अरब में किया गया था। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारतीय पुरुष और महिला दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए। फाइनल मुकाबलों में टीमों ने अनुशासित खेल, बेहतरीन तालमेल और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए विरोधियों को पराजित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद भारतीय खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने खिलाड़ियों के समर्पण, कठोर परिश्रम और टीम भावना की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा अत्यंत चुनौतीपूर्ण थी, लेकिन टीम के सामूहिक प्रयास और मजबूत तैयारी के दम पर यह सफलता संभव हो सकी। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार देश का नाम रोशन करने का संकल्प दोहराया।
यह उपलब्धि न केवल लेक्रोस खेल के प्रति युवाओं की रुचि को बढ़ाएगी, बल्कि प्रदेश में खेल संस्कृति को भी नई दिशा देगी।






_page-0001.jpg)
























Comments