ऊर्जा संरक्षण एवं जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन
राजस्थान Nov 03, 2026 at 07:05 PM , 0जयपुर, 3 नवम्बर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के अंतर्गत जयपुर डिस्कॉम में सोमवार को “ऊर्जा संरक्षण” विषय पर विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। डिस्कॉम्स चेयरमैन सुश्री आरती डोगरा ने निगम के सभी सर्किल अधीक्षण अभियंताओं को ऊर्जा बचत विषयक जागरूकता गतिविधियों के आयोजन तथा इनमें शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों और उपभोक्ताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।
अभियान के दौरान निगम के सभी 18 वृत्त कार्यालयों द्वारा शैक्षणिक संस्थानों, रेजीडेन्ट वेलफेयर तथा हाउसिंग सोसायटियों में ऊर्जा संरक्षण संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही ऊर्जा बचत को जीवनशैली में उतारने की शपथ ली गई. अलवर, भिवाड़ी, दौसा, झालावाड़, डीग, जयपुर सिटी एवं जिला सर्कल, कोटा, भरतपुर, टोंक, बूंदी, धौलपुर सहित अन्य वृत्तों में अभियन्ताओं ने स्कूलों और महाविद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को बिजली के जिम्मेदार उपयोग तथा ऊर्जा दक्ष जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विद्यार्थियों एवं उपभोक्ताओं को एलईडी बल्ब तथा 5-स्टार रेटेड विद्युत उपकरणों के उपयोग के लाभों से अवगत कराया गया। साथ ही एयर कंडीशनर का उपयुक्त तापमान पर संचालन, कूलिंग उपकरणों के दक्ष उपयोग तथा अनावश्यक बिजली खपत रोकने जैसे व्यवहारिक उपायों को जीवनशैली में शामिल करने के लिए जागरूक किया गया।
इस दौरान विद्युत भवन में विद्युत निगमों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ऊर्जा संरक्षण की शपथ ली। विद्यालय एवं सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमों में युवाओं को बिजली की अनावश्यक खपत रोकने के लिए 'एनर्जी एम्बैसडर' के रूप में नामित किया गया तथा ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफीशियेन्सी स्टार रेटेड उपकरणों के उपयोग, रूफटॉप सोलर के उपयोग को बढावा देने के लिए भी जागरूक किया गया।






_page-0001.jpg)
























Comments