कानून-व्यवस्था में लापरवाही और अमर्यादित व्यवहार बर्दाश्त नहीं: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान , 20

**पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों के खिलाफ नियमानुसार सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश**
 
**जयपुर।** राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को प्रदेश की कानून-व्यवस्था की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में उन्होंने विगत दिनों प्रदेश में हुई आपराधिक घटनाओं तथा कुछ पुलिस कार्मिकों की लापरवाही और आमजन के साथ अमर्यादित व्यवहार पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
 
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही और आमजन के साथ अनुचित व्यवहार किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और अनुशासन के साथ करने के निर्देश दिए।
 
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ पुलिस का व्यवहार भी मर्यादित और जनहित के अनुरूप होना चाहिए।
 
उन्होंने लापरवाही बरतने तथा अमर्यादित व्यवहार करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट संदेश दिया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन का विश्वास कायम रखने में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Comments

Back to Top