एथेंस में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने ईजीपीए अध्यक्ष के साथ की बैठक, यूरोपीय लोक प्रशासन पर हुई चर्चा
राजस्थान Oct 13, 2026 at 05:40 PM , 18**रोम सम्मेलन के प्रमुख विषयों को आगे बढ़ाने और संचालन समिति की आगामी बैठक के एजेंडे पर हुआ विचार-विमर्श**
**जयपुर, 13 अक्टूबर।** राजस्थान के मुख्य सचिव एवं इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव साइंसेज (आईआईएएस) के अध्यक्ष श्री वी. श्रीनिवास ने मंगलवार को ग्रीस की राजधानी एथेंस में यूरोपियन ग्रुप फॉर पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (ईजीपीए) की अध्यक्ष प्रो. डॉ. सबीने कूलमान के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में यूरोपीय लोक प्रशासन को सुदृढ़ बनाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशासनिक सहयोग को बढ़ावा देने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
बैठक के दौरान रोम में आयोजित ईजीपीए-2026 सम्मेलन के सफल आयोजन तथा सम्मेलन में उठाए गए प्रमुख विषयों को आगे बढ़ाने के लिए प्रस्तावित कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अतिरिक्त, पोप लियो चौदहवें के संदेश ‘मैग्निफिका ह्यूमैनिटास’ से संबंधित आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई।
इस अवसर पर 29 अक्टूबर, 2026 को प्रस्तावित ईजीपीए संचालन समिति की बैठक के एजेंडे पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक का उद्देश्य यूरोपीय लोक प्रशासन को और अधिक प्रभावी, सुदृढ़ एवं समसामयिक बनाने से जुड़े मुद्दों पर आगे की रणनीति पर चर्चा करना रहा।
यह बैठक एथेंस में आयोजित इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ स्कूल्स एंड इंस्टीट्यूट्स ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन (आईएएसआईए) के वर्ष 2026 के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास के विभिन्न आधिकारिक कार्यक्रमों का हिस्सा रही।






_page-0001.jpg)
























Comments