नोएडा में अब तक 84 की मौत, टोटल मरीजों की संख्या 23,313 तक पहुंची

अन्य खबरे , 385

नोएडा । गौतमबुद्ध नगर जिले में शनिवार को कोविड-19 से एक मरीज की मौत हो गई है। जिसके बाद अब जनपद में टोटल करोना से मरने वाले लोगों की संख्या 84 हो गई है। वहीं आज जनपद में 141 नए मामले कोरोना के दर्ज किये गए है। इन मामलों के बाद अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 23,313 हो गई है। जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को कोविड-19 के 138 मरीज उपचार के दौरान ठीक होकर अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं। विभिन्न अस्पतालों में वर्तमान में 1,051 मरीजों का उपचार चल रहा है। जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि अब तक जिले में 22,178 मरीज ठीक हो गए हैं। संक्रमण की वजह से 84 लोगों की मौत हो चुकी है।

Related Articles

Comments

Back to Top