ग्रेटर नोएडा में ईट भट्टे पर डकैती डालने वाला डकैत गोली खाकर पुलिस के हत्थे चढ़ा
अन्य खबरे Dec 06, 2020 at 08:22 AM , 314नोएडा। ग्रेटर नोएडा शहर के पास अब से थोड़ी देर पहले बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। यह मुठभेड़ दादरी कोतवाली क्षेत्र के घोड़ी बछेड़ा गांव में हुई है। इस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जबकि दो बदमाश फरार हो गए हैं। इस मामले में दो बदमाश पूर्व में हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार हो चुके है। इन बदमाशों ने एक ईंट भट्टे पर कर्मचारियों को बंधक बनाकर डकैती को अंजाम दिया था।
करीब पंद्रह दिन पूर्व नई बस्ती गांव स्थित एक ईट के भट्टे से बदमाशों ने चैकीदार पर जानलेवा हमला कर दो टैक्टर लूट लिए थे। इसके बाद पुलिस ने इस लूट में मेवात गैंग के दो बदमाशों को मुठाभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था देर रात शनिवार को पुलिस ने इस घटना में फरार चल रहे आमिर को घोड़ी बछेड़ा गांव के पास से मुठभेड़ में गिरफ्तार किया हैडीएसपी ग्रेटर नोएडा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आमिर पर पच्चीस हजार का ईनाम था अब इस मामले में गैंग के दो सदस्य फरार चल रहे है। पुलिस लूटे गए दोनों टैक्टर बरामद कर चुकी है।



























Comments