*लखनऊ में अब होगा सीएससी में दिव्यांगों का रजिस्ट्रेशन*
अन्य खबरे Dec 03, 2020 at 10:45 PM , 476संवाददाता लखनऊ
दिव्यांगों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) व कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) ने मिलकर एक पहल की है। दूर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले दिव्यांगजनों तक कृत्रिम अंग एवं उपकरण पहुंचाने के लिए सीएससी के साथ एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। इस प्रोजेक्ट के तहत दिव्यांगजन कामन सर्विस सेंटर में जाकर कृत्रिम अंग व उपकरण के लिए अपना निशुल्क रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। जिसके बाद एलिम्को उन्हें कृत्रिम अंग उपकरण नि:शुल्क उपलब्ध कराएंगे।
कॉमन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक क्षितिज कुमार तिवारी ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में बसने वाले दिव्यांगजनों को राहत पहुंचाने के लिए भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम व कॉमन सर्विस सेंटर ने एक पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत किया है। इसके तहत कोई भी दिव्यांगजन सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया 40 फीसद या उससे अधिक का दिव्यांगता प्रमाण पत्र जिले के किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर में प्रस्तुत कर आवेदन कर सकता है। जिला प्रबंधक ने बताया कि ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, कान की मशीन व कृत्रिम अंगों के लिए कॉमन सर्विस सेंटर द्वारा प्राप्त आवेदनों पर दिव्यांगजनों को एलिम्को द्वारा उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।



























Comments