जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने स्कूलों में जाकर पुनरीक्षण अभियान का जायजा लिया
अन्य खबरे Nov 22, 2020 at 06:54 PM , 982लखनऊ। अगर आप अभी तक विधानसभा या लोकसभा मतदाता सूची में वोटर के रूप में नहीं दर्ज है तो आज भी आपके लिए मौका है। अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर जाकर आज ही वोटर बनने के लिए फॉर्म भर सकते हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से रविवार को जिले के सभी 14 सौ से अधिक मतदान केंद्रों पर पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत मतदान केंद्रों पर ही वोटर बनने के लिए फॉर्म भरे जा रहे हैं। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने आज कई स्कूलों में जाकर पुनरीक्षण अभियान का जायजा लिया। डीएम ने सभी अफसरों को निर्धारित समय तक अभियान चलाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि अगर शाम 5:00 बजे से पहले कहीं भी सुपरवाइजर या बीएलओ मतदान केंद्रों से गायब हुए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। राजधानी के तीन हजार से अधिक मतदेय स्थलों पर सुबह 10:00 बजे से पुनरीक्षण अभियान शुरू किया गया है। यह शाम 5:00 तक चलेगा। सूची में नाम जोड़ने के अलावा किसी तरीके का संशोधन या विधानसभा से स्थानांतरण कर दूसरी जगह नाम दर्ज कराने की भी सुविधा मिल रही है।जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी अभय किशोर के मुताबिक, पुलिस क्षण अभियान 15 दिसंबर तक चलेगा। आज पहला विशेष दिवस था। अभी तीन और विशेष दिवस आयोजित किए जाएंगे जिनमें जिले के सभी मतदान केंद्रों पर वोटरों को नाम दर्ज कराने संशोधन कराने या डिलीट कराने का मौका मिलेगा।



























Comments