लखनऊ व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को नवनियुक्त पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर से मिला

अन्य खबरे , 682

लखनऊ, लखनऊ व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को नवनियुक्त पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर से मिला। एक बैठक कर पुष्पगुच्छ, स्मृति चिह्न भेंट कर व्यापारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद व्यापारियों ने सुरक्षा से जुड़े मुद्दे उठाए। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उनके पिछले कार्यकाल का उदाहरण देते हुए सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ किए जाने की मांग रखी। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने की। लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्र ने आ रही समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि व्यापारियों की जरूरी बातें सुनी जानी चाहिए और उनका हल निकलना चाहिए। पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे नंबरों पर कोई व्‍यक्‍त‍ि कहीं से भी फोन कर सकता है और यदि उस समय फोन नहीं उठता है तो भी मैं आए हुए सभी फोन का जवाब मौका निकालकर देने का भरसक प्रयास करूंगा। व्यापारी समाज को आश्वस्त किया कि अगर किसी व्यापारी की समस्या स्थानीय स्तर पर हल नहीं होती या संतुष्ट नहीं है तो वह किसी भी वक्त  मुझसे संपर्क कर सकता है। व्यापारी समाज निर्भीक सुरक्षित एवं निडर होकर व्यापार करें पुलिस हरवक्त तत्पर रहेगी।बैठक में महामंत्री पवन मनोचा, अमिताभ श्रीवास्तव, सुहेल हैदर अल्वी, कार्यवाहक अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, मुख्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशन चंद बम्बानी, सचेतक सतीश शर्मा, जितेंद्र सिंह चौहान, रामकुमार वर्मा, अमित अग्रवाल, ओपी आहूजा, नवीन अरोड़ा, अजय पिपलानी, सतपाल सिंह मीत, सतवीर सिंह राजू, पंकज शुक्ला, अरविंद पाठक, नीरज गुप्ता, मोहम्मद आरिफ खां, नवीन गुप्ता, विनय शुक्ला समेत शहर के कई प्रमुख व्यापारी मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top