दो अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार
अन्य खबरे Nov 22, 2020 at 05:27 PM , 453लखनऊ। मोहनलालगंज लखनऊ पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) हृदेश कुमार के निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत ग्रामीण थाना निगोहां क्षेत्राधिकारी नईमुल हसन व इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमें लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही हैं। क्षेत्राधिकारी थाना निगोहां नईमुल हसन से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों से अवैध कच्ची शराब के दो तस्करों को गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत किया गया। प्राप्त सूचना के अनुसार एसआई जयराम ने पुलिस टीम व महिला कांस्टेबल संध्या सिंह के साथ एंटी रोमियो मोबाइल पार्टी के साथ गश्त करते हुए अहिरवार मजरा राती थाना निगोहां जनपद लखनऊ निवासी संतोष पुत्र परसन को 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ थाना क्षेत्र के चमन चौराहा से राती रोड पर गिरफ्तार कर थाने लाई और अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। इसके अलावा एसआई सुनील कुमार थाना निगोहां ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गस्त करते हुए नहर खेड़ा मजरा रघुनाथ खेड़ा थाना निगोहां लखनऊ निवासी शिवरतन रावत पुत्र स्वर्गीय दुर्गा रावत को एक प्लास्टिक की पिपिया में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर थाने लाकर अभियुक्त विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया



























Comments