सपा एमएलसी के फ्लैट में हत्या के मामले में पुलिस फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट के आधार पर गुत्थी सुलझाने में जुटी

अन्य खबरे , 599

लखनऊ। राजधानी के हजरतगंज हाई सिक्योरिटी जोन और पुलिस कमिश्नर आवास से चंद कदम दूर सपा एमएलसी अमित यादव के फ्लैट में राकेश की हत्या के मामले में पुलिस ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी की पहचान कर हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। हजरतगंज इंस्पेक्टर अंजनी कुमार पांडेय के मुताबिक आरोपितों के पास से बरामद अवैध असलहे की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर यह स्पष्ट हो जाएगा कि गोली किसने चलाई थी।गौरतलब हो कि हजरतगंज स्थित लॉप्लास अपार्टमेंट में शाहजहांपुर के एमएलसी अमित यादव का फ्लैट है। फ्लैट में एमएलसी के भाई पंकज यादव रहते हैं। बीती शुक्रवार देर रात फ्लैट में पंकज के मित्र विनय का बर्थ- डे मनाया जा रहा था। पार्टी में बाराबंकी निवासी उसका दोस्त राकेश रावत (38), गाजीपुर निवासी विनय यादव, इन्दिरानगर निवासी ज्ञानेन्द्र कुमार व आफताब मौजूद लोग थे। सभी लोग नशे में धुत थे। इस दौरान यह लोग पिस्टल देख रहे थे। तभी विनय से गोली चली और राकेश के सीने में जा धंसी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस की मानें तो शुरूआती छानबीन में पंकज अपनी पिस्टल लहराने लगा और राकेश ने उत्सुकतावश इसे हाथ में लेने की कोशिश की। इसी दौरान विनय पिस्टल राकेश से छीनने लगे और गोली चल गई। गोली सीधे राकेश के मुंह पर लगी और वह अचेत होकर गिर गए। साथी राकेश को लेकर ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं इस मामले में मृतक राकेश के पिता ने मनीराम ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

Related Articles

Comments

Back to Top