बिजली के खंभे में उतर रहे करेंट से मासुम की मौत
अन्य खबरे Nov 22, 2020 at 05:17 PM , 803लखनऊ। कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक मासूम खेलते हुए बिजली के खंभे में उतर रहे करेंट की चपेट में आ गई जिससे बुरी तरह झुलस कर मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मासुम की मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया लोगो मे बिजली विभाग को लेकर काफी आक्रोश व्याप्त रहा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कृष्णा नगर पुलिस ने मासुम का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के स्नेह नगर मकान संख्या 569क/150 में रहने वाली पांच वर्षीय मासुम मृतका ईशिका पुत्री स्व मंगल सोनी रविवार शाम लगभग 3:30 बजे अपने घर से खेलते हुए टॉफी लेने दुकान जा रही थी इसी दौरान तंग गली में लगे बिजली के खंभे में उतर रहे करेंट की चपेट में आ गई जिससे मौके पर झुलस कर मासुम की मौत हो गई। वहीं मासुम की मौत से क्षेत्र में हाहाकार मच गया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल रहा वहीं मासुम की मौत से स्थानीय लोगो मे बिजली विभाग के खिलाफ खाशा आक्रोश व्याप्त हो गया स्थानीय निवासी मौके पर बिजली विभाग के अधिकारियों को बुलाने के लिए जिद करने लगे । सूचना पाकर मौके पर अपनी टीम संग पहुंचे कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी डीके उपाध्याय ने लोगों को शांत करा कार्यवाही करने का आश्वासन दे मृतक मासुम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।वहीं स्थानीय निवासियों का आरोप रहा कि खंभे में कई दिनों से करेंट आ रहा है जिसकी शिकायत कई बार श्रृंगार नगर बिजली उपकेंद्र को किया गया लेकिन विभाग का कोई कर्मचारी ठीक करने के लिए नही आया। स्थानीय निवासियों का आरोप बिजली विभाग वाले खंभे को हटाने के लिए रुपये मांग रहे थे। रुपये न देने पर बिजली विभाग वालों ने खंभे को नहीं हटाया।



























Comments