अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत

अन्य खबरे , 468

लखनऊ। सरोजनीनगर इलाके में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया ।सरोजनीनगर के कंचनपुरी निवासी अखिलेश कुमार रविवार की सुबह तड़के टहलने के घर से प्रतिदिन की भांति निकला था ।तभी इसी बीच रास्ते में घर के पास ही किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी ।इस टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल रूप से घायल हो गया । घटना की जानकारी पाकर वह मौके पर पहुंची पुलिस घायल युवक को पास के एक अस्पताल ले गई ।जहां पर चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया । युवक की मौत के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया ।

Related Articles

Comments

Back to Top