उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने केशरीनाथ त्रिपाठी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

जनपत की खबर , 268

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने 
उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व स्पीकर और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी  के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
 श्री मौर्य ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। 
उन्होंने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है  कि श्री केशरी नाथ त्रिपाठी संसदीय मामलों के मर्मज्ञ एक कुशल और अनुभवी राजनेता थे। उनके निधन से प्रदेश को अपूर्णीय क्षति हुयी है। उन्होंने लम्बे समय तक समाज सेवा की।

Related Articles

Comments

Back to Top