मंत्रीगणों ने पूर्व राज्यपाल व विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर गहरा शोक किया व्यक्त
जनपत की खबर Jan 08, 2023 at 09:42 AM , 202लखनऊ।प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल, माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप तथा उद्यान, कृषि-विपणन, कृषि-विदेश व्यापार, कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मन्त्रीगण ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।मन्त्रीगण ने जारी शोक संदेश में कहा कि केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन से समाज की अपूरणीय क्षति हुई है। वे एक वरिष्ठ और अनुभवी राजनेता के साथ संसदीय नियमों, परंपराओं और विधि के जानकार थे।































Comments