अदभुत पहाड़ : जलता हुआ पहाड़

परिवेश , 709

अमरेन्द्र सहाय अमर
हमारी दुनिया  विचित्रताओं से भरी है. यहा अनोखे अनोखे कारनामे और घटनाएँ देखने को मिलती है. अगर कोई आपसे कहे आपने जलता हुआ पहाड़ देखा है तो आप साफ इनकार कर देंगे . लेकिन ईरान के खुजेस्तान में एक जलता हुआ पहाड़ है. इसके बारे में कहा जाता है कि यह चार हजार सालों से जल रहा है.  इसे द इन्फर्नो हिलसाइड या तश्कोह भी कहते हैं. ये पहाड़ कई सालों से धधकता आ रहा है. देखने में रात को यह बहुत ही खूबसूरत नजर आता है.  इस जलते पहाड़ को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते है.
 आपने अब तक शांत पहाड़ ही देखे होंगे. अपने देश कुछ पहाड़ जो सालों से धधक रहे है. देश के झारखंड के धनबाद कोलियरी में कुछ पहाड़ी है जो चलती रहती है. ऐसा कहा जाता है कि यहां नीचे कोयले की खदानों में आग लगी हुई है. इस आग को लेकर लोग कहते है कि यह आग सालों से जल रही है. जिसके कारण यहां के आसपास के क्षेत्र बहुत ही खतरनाक हो गए है, क्योंकि खोखली होकर जमीन धंसने लग गई है. एक जगह ऐसी है जहां पर कोयले का भंडार नहीं है फिर भी पहाड़ी के अंदर से ज्वलनशील गैस के कारण सालों से यह पहाड़ी जल रही है. आपको यह जानकर ताज्जूब होगा कि इसको देखने के लिए लोग दूर दूर से आते है                                                                           दरअसल, ईरान के खुजेस्तान में यह जलता हुआ पहाड़  द इन्फर्नो हिलसाइड या तश्कोह भी कहते हैं. ये पहाड़ कई सालों से धधकता आ रहा है. देखने में रात को यह बहुत ही खूबसूरत नजर आता है. ऐसा कहते है कि इस जलते पहाड़ को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते है. इतना ही नहीं इसे देश के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक माना जाता है. वैज्ञानिकों के मुताबिक, पहाड़ से फॉस्फोरिक गैस की रिसाव से ये जल रहा है. ये गैस हवा के संपर्क में आते ही ज्वलनशील हो जाता है.
एक रिपोर्ट के अनुसार, यहां लोगों को आग की लपटों से घिरते हुए और खाना पकाने के लिए उनका उपयोग करते देखना असामान्य नहीं है. आसपास के लोग घर से बर्तन लाकर यहां खाना भी बनाते नजर आते हैं. हालांकि, उन्हें चेतावनी दी जाती है कि वे हवा में ज्वलनशील गैसों की भारी मात्रा के कारण क्षेत्र में स्वयं के आग को न जलाएं. रेजर्मन ट्रैवल फोटोग्राफर टोबियास डैनज़ ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इसकी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं. वह जब यहां घूमने गए थे तो एक बार के लिए इस जगह पर यकीन नहीं कर पाए थे. उनका कहना है कि उनके बारे में सुना था जब देखने को मौका मिला तो अपनी आंखों से यह नजारा देखकर हैरान रह गया. देखने के बाद भी अपनी आंखों पर भरोसा  नहीं आ रहा था .

Related Articles

Comments

Back to Top