संभव के तहत हुआ जनसुनवाई का आयोजन,
जनपत की खबर Sep 19, 2022 at 09:34 PM , 385संभव के तहत हुआ जनसुनवाई का आयोजन,
नगर पालिका में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे फरियादी,
ई0ओ0 ने सुनी समस्या, निस्तारण के दिये सम्बन्धित को आदेश
मऊनाथ भंजन। नगर पालिका परिषद, मऊ में सोमवार को ‘‘संभव‘‘ के तहत जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 10 शिकायतें प्राप्त हुई। शिकायतकर्ताओं ने स्वंय उपस्थित होकर अधिशासी अधिकारी श्री दिनेश कुमार को अपनी समस्या से अवगत कराया। जनसुनाई में प्राप्त कुल 10 शिकायतें सफाई, प्रकाश व निर्माण विभाग से सम्बन्धित रहीं। जिनमें से प्रकाश विभाग से सम्बन्धित 02 शिकायतों का तुरन्त निराकरण करते हुए राहत प्रदान की गयी तथा शेष 08 आवेदन पत्रों को ससमय निस्तारित करने हेतु अधिशासी अधिकारी द्वारा सम्बन्धित को निर्देश दिये गये। जनसुनवाई में 03 शिकायत निर्माण कार्य कराये जाने सम्बन्धी, 02 सफाई विभाग से सम्बन्धित तथा 02 टैक्स से सम्बन्धित तथा 02 शिकायतें लाईट लगाने से सम्बन्धित रहीं। ज्ञातव्य रहे कि मा0 नगर विकास मंत्री जी के निर्देश के क्रम में जन शिकायतों के निस्तारण एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन हेतु ‘‘सम्भव‘‘ के तहत नगर पालिका परिषद, मऊ में प्रत्येक सोमवार को जनसामान्य की समस्याओं के निराकरण हेतु सुबह 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी श्री दिनेश कुमार ने बताया कि जनता की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर दूर करने हेतु सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिये गये है।
इस दौरान जलकल जे0ई0 पंकज कुमार वर्मा, राजस्व निरीक्षक अमृता राय, सफाई एवं खाद्य् निरीक्षकः- सत्य प्रकाश, नरेन्द्र कुमार निर्माण लिपिक धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, प्रकाश निरीक्षकः- चन्द्रिका प्रसाद समेत सभी विभागाध्यक्ष एवं कर्मचारी उपस्थित थे।































Comments