पिछले 2 दिनों से घाघरा का जलस्तर लगातार बढ़ने से जिला प्रशासन हुआ सतर्क

जनपत की खबर , 383

 

 *पिछले 2 दिनों से घाघरा का जलस्तर लगातार बढ़ने से जिला प्रशासन हुआ सतर्क*

*घाघरा नदी के किनारे बसे ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के दिए निर्देश*

अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पिछले दो दिन से घाघरा नदी के जल स्तर में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। अधिशासी अभियन्ता सिंचाई के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार घाघरा नदी खतरे के निशान से लगभग 0.12मी0 ऊपर बह रही है। उन्होंने बताया कि भविष्य में जल स्तर और बढ़ने की संभावना होने के कारण लोगों तथा पशुओं के जानमाल की सुरक्षा हेतु सभी आवश्यक तैयारियां यथा- बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे लोगों का आवश्यकतानुसार सुरक्षित स्थानों एवं बाढ़ शरणालयों को  सक्रिय करना, विस्थापन हेतु नाव, नाविकों, परिवहन के अन्य साधनों का चिन्हांकन एवं आपात परिस्थितियों में तैयार रहने को कहा, पशुओं का विस्थापन एवं उनके चारे इत्यादि की व्यवस्थाओं के साथ-साथ बाढ़ चौकियों का सक्रिय संचालन सुनिश्चित करने हेतु अधिशासी अभियन्ता सिंचाई को कहा। अपर जिलाधिकारी श्री भानु प्रताप सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, नोडल अधिकारी को क्षेत्र में ही निवास करने एवं किसी भी आपात परिस्थिति में तत्काल सूचना जनपद स्तर पर बने बाढ़ कंट्रोल रूम में देने को कहा।

Related Articles

Comments

Back to Top