प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित छाया प्रदर्शनी में बढ़-चढ़कर ले भाग- जिला सूचना अधिकारी*

जनपत की खबर , 471

*प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित छाया प्रदर्शनी में बढ़-चढ़कर ले भाग- जिला सूचना अधिकारी*

जिला प्रशासन के सहयोग एवम् सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, जनपद मऊ के सौजन्य से आर.एस. पैलेस (पुरानी तहसील के पास)में प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित छाया प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इस प्रदर्शनी का उदघाटन दिनांक 17 सितंबर को जिला पंचायत अध्यक्ष माननीय मनोज कुमार राय जी द्वारा किया गया। यह प्रदर्शनी 23 सितंबर तक लगी रहेगी।आज एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जनपद के जिला सूचना अधिकारी डॉ धनपाल सिंह ने नगर वासियों से इस प्रदर्शनी में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के बचपन से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक  के सफर एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शन किया गया है। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का भी चित्रों के माध्यम से प्रदर्शन, इस प्रदर्शनी में किया गया है। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी में ऐसे बहुत सी घटनाओं का चित्र के माध्यम से वर्णन किया गया है जो प्रेरित करने वाली है।इस प्रदर्शनी में भाग लेकर प्रधानमंत्री जी के कार्यों से प्रेरणा लेकर आमजन प्रेरित होकर अपने जीवन में आगे बढ़ सकता है।

Related Articles

Comments

Back to Top