उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक महानगर की कार्यकारिणी का निर्वाचन हुआ संपन्न, निर्विरोध संदीप कुमार बने अध्यक्ष अभय प्रकाश मंत्री

जनपत की खबर , 609

लखनऊ। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक महानगर की कार्यकारिणी का निर्वाचन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को शिक्षक भवन रिसालदार पार्क, लालकुआं, लखनऊ में सम्पन्न हुआ। जिसमें संदीप कुमार अध्यक्ष और अभय प्रकाश मंत्री पद पर एंव सै0 अब्बास रजा जैदी कोषाध्यक्ष पद के लिए चुने गये। प्रदेश संगठन द्वारा निर्धारित समय 9:00 से 10:00 तक केवल अध्यक्ष, मंत्री और कोषाध्यक्ष के पद का एक-एक नामांकन पत्र ही प्राप्त हुआ जांच में तीनों नामांकन पत्र वैध पाए गए। उसके उपरांत  निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री सुधांशु मोहन तथा निर्वाचन अधिकारी श्री वीरेंद्र सिंह द्वारा श्री संदीप सिंह को अध्यक्ष, श्री अभय प्रकाश को मंत्री तथा सैय्यद अब्बास रजा़ जैदी को कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इस अवसर पर नगर क्षेत्र के सभी 197 सदस्य शिक्षक उपस्थित थे प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेश शर्मा जी और महामंत्री संजय सिंह जी द्वारा महानगर क्षेत्र के अध्यक्ष मंत्री को जीत की बधाई दी गई उपस्थित सभी शिक्षकों ने सभी पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया।

Related Articles

Comments

Back to Top