मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय उच्चाधिकार संचालन समिति की बैठक संपन्न

जनपत की खबर , 385

दिनांक: 16 अगस्त, 2022

लखनऊ। मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय उच्चाधिकार संचालन समिति (एस.एच.पी.एस.सी) की बैठक संपन्न हुई।
         अपने संबोधन में मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र ने अमृत 2.0 परियोजनाओं के निर्धारित लक्ष्य के अनुसार समानुपातिक वित्तीय एवं भौतिक प्रगति सुनिश्चित की जाए। योजना के माध्यम से लोगों को बुनियादी सुविधाएं जैसे जलापूर्ति, सीवरेज आदि की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करायी जायें।
         उन्होंने कहा कि अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत लोगों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने हेतु जल्द से जल्द कनेक्शन की सुविधा उपलब्ध करायी जाये। पाइप लाइन बिछाने के साथ ही लोगों को कनेक्शन उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाये।
         इससे पूर्व, बैठक में अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय तकनीकी समिति (एस.एल.टी.सी.) द्वारा अनुमोदित 17 परियोजनाओं का जल निगम के प्रबंध निदेशक श्री अनिल कुमार द्वारा प्रस्तुतीकरण किया गया। उन्होंने बताया कि सिटी वाटर एक्शन प्लान (सी.डब्ल्यू.ए.पी.) के अंतर्गत 587 शहरी स्थानीय निकायों के लिये 49007.57 करोड़ रुपये की 1005 परियोजनायें प्रस्तावित की गई हैं, जिसमें जलापूर्ति की 639, सीवरेज/सेप्टेज मैनेजमेंट की 53, जल स्रोतों के कायाकल्प के 235 परियोजनायें तथा पार्क/हरित क्षेत्र विकास की 78 परियोजनायें भी शामिल हैं।  
         बैठक में प्रमुख सचिव नगर विकास श्री अमृत अभिजात सहित अन्य संबंधित वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद थे।

Related Articles

Comments

Back to Top