मुख्य सचिव ने सी.एम.एस. गोमती नगर शाखा में रोबॉटिक्स लैब का उद्घाटन किया
जनपत की खबर Aug 16, 2022 at 07:55 PM , 380दिनांक: 16 अगस्त, 2022
लखनऊ: मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र ने सिटी मोंटेसरी स्कूल, विशाल खंड, गोमती नगर शाखा में रोबॉटिक्स लैब का उद्घाटन किया।
मुख्य सचिव ने कहा कि सीएमएस प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए कहा कि सी0एम0एस0 ने रोबॉटिक्स लैब का निर्माण कर छात्रों को हैंड्स-ऑन रोबॉटिक्स, एडवांस्ड टेक साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को सीखने का अवसर प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चे देश का भविष्य हैं। बच्चे छात्र जीवन में रोबोटिक्स जैसी नई-नई टेक्नोलॉजी के बारे में जानेंगे, तो उनमें अनंत संभावनायें बनकर तैयार होंगी।
उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी की ताकत से हम कहीं भी पहुंच सकते हैं। कई सर्जरी रोबोटिक टेक्नोलॉजी के माध्यम से की जा रही हैं। नोएडा के बाद ग्रेटर नोएडा में भी रोबोटिक मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी शुरू होने जा रही है। आगामी दिसम्बर तक मैन्युफैक्चर करना शुरू भी कर देगी। ग्रेटर नोएडा में बनने वाली यह दुनिया की सबसे बड़ी रोबोटिक मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी होगी।
उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का नारा ‘जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसन्धान’ के बारे में भी ज़िक्र किया और सी0एम0एस0 गोमती नगर शाखा के तीन छात्र आयुष, देवांश व प्रखर को वॉटरलू यूनिवर्सिटी, कनाडा में आयोजित रोबोटिक्स के कम्पटीशन में भारत को विश्व में दूसरा स्थान दिलाने पर बधाई दी।
इस अवसर पर सी.एम.एस के संस्थापक डॉ जगदीश गाँधी, सी.एम.एस के जनरल सेक्रेटरी श्री आर सी गुप्ता, सी.एम.एस गोमती नगर एक्सटेंशन की सीनियर प्रिंसिपल, सुश्री मंजीत बत्रा एवं सी.एम.एस गोमती नगर (I) की प्रधानाचार्य श्रीमती आभा अनंत, स्कूल के विद्यार्थी उपस्थित उपस्थित थे।































Comments