अदभुत शहर:पानी में तैरता शहर
परिवेश Aug 13, 2022 at 11:58 PM , 727जी हाँ , यह अदभुत और आश्चर्यजनक है . पानी पर तैरता शहर क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि कोई शहर पानी पर तेर सकता है . हालाँकिबहूत पहले मेने अपने इसी स्तम्भ में एक तैरते शहर की जानकारी दी थी . आज के युग में तकनीक और विज्ञान इतनी विकसित हो गई है किअब कुछ भी असंभव नहीं है , दुनिया का पहला फ्लोटिंग सिटी यानी तैरता शहर वर्ष2027 तक बन कर तैयार हो जाएगा.. यह तैरता शहर, मालदीव देशमें आने वाले दुनिया भर के पर्यटकों का पसंदीदा शहर बनेगा.
आपको बताते चले कि कुछ ही दिनों पहले मालदीव सरकार और डच डाकलैंड्स कम्पनीके बीच करार हुआ है . मालदीव सरकार ने इस तैरते शहर का ब्लू प्रिंट तैयार करकेज़ारी कर दिया है .. मालदीव सरकार का कहना है तैरते शहर के पहले भाग को इसी अगस्त के महीने में काम शुरू कर दिया गया है और इसको लेकर बहुत तेज़ी से काम चल रहा है .. इसी महीने समुद्री क्षेत्र में कंस्ट्रक्शन को लैगून में स्थापित करने की योजना है..
इस परियोजना के प्रमुख का कहना है कि तैरता हुआ शहर वर्ष 2027 तक पूरी तरह से तैयार हो जायेगा . मालदीव सरकार ने इस फ्लोटिंग सिटी परियोजना को आर्थिक मदद और मान्यता दे दी है.. इस शहर में दूसरे देश के लोग भी अपना घर खरीद सकेंगे .और उन्हें वहां रहनी की इजाज़त होगी.. इस फ्लोटिंग सिटी के पास इंसानी बस्ती ना होने के कारण वहां प्रदूषण भी नहीं होगा. . इस शहर में ट्रांसपोर्ट सिस्टम लोकल समुद्री व्यवस्था के अनुसार ही होगा.यहाँ यातायात का प्रमुख साधन.सिर्फ नावें ही होंगी. इस शहर की सड़के सफ़ेद बालू से बनाई जायेंगी इस शहर में साइकिल , इलेक्ट्रिक बग्घी, याह स्कूटर चलाने की अनुमति होगी. यह शहर समुद्री इलाके के 500 एकड़ में फैला होगा मालदीव की राजधानी माले से इस तैरते शहर तक जाया जा सकेगा.. माले से वहां तक पंहुचने के 15 मिनट का समय लगेगा. .यह फ्लोटिंग सिटी माले केएयरपोर्ट के पास होगा.इस सहर के निर्माण में पांच साललगने की संभावना बताई गयी है.
इस फ्लोटिंग शहर में सभी सुविधाओं के साथ प्राकृतिक जीवनशैली का भी लोग आनंद उठा सकेंगे . यह शहर नीदरलैंड के फ्लोटिंग मकानों की तकनीक पर आधारित होगा.इस तैरते शहर में होटल,रेस्टोरेंट हर तरह की दुकाने , खेल मैदान
आदि भी बनाये जायेंगे .सभी मकान कम ऊंचे और समुद्र फेसिंग होंगे .
वस्तव में जब यह फ्लोटिंग सिटी बन कर तैयार होगा तो यह अद्भुत और अनोखा होगा.































Comments