मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा राष्ट्रीय कार्यशाला के उदघाटन समारोह का अयोजन किया गया।

जनपत की खबर , 419

लखनऊ।
मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान इलाहाबाद, प्रयागराज के सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा दिनांक 28 जुलाई, 2022 को संस्थान के सेमिनार हॉल में 'शहरी और ग्रामीण राजमार्गों के लिए सड़क सुरक्षा अभियन्त्रण विषय पर आयोजित त्रिदिवसीय ( 28, 29, 30 जुलाई) राष्ट्रीय कार्यशाला के उदघाटन समारोह का अयोजन किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहें माननीय राज्य मंत्री आवास और शहरी विकास भारत सरकार, श्री कौशल किशोर । कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक प्रो० आर०एस० वर्मा ने की। मुख्य अतिथि माननीय राज्य मंत्री ने सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति अभियान पर जोर देते हुए सड़क पर होने वाले दुर्घटनाओं के लिए 'नशा' को जिम्मेदार ठहराया और लोगों से अपील की कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर नशा न करने का संकल्प लें। अध्यक्ष के रूप में संस्थान के निदेशक ने लोगों में यातायात और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता को प्राथमिकता दी ।

संस्थान के समन्वयक प्रो० ए०के० सिंह ने कार्यशाला अपने उद्बोधन में राज्य मार्गों और अन्य सड़कों के समन्वित सुरक्षा की बात की जिसमें अभियंत्रण, शिक्षा, पर्यावरण एवं कानूनों का प्रवर्तन शामिल है।

कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन किया विभाग के प्रो0 एल0के0 मिश्रा ने। कार्यक्रम का संचालन किया

संस्थान के विधि सहायक श्री प्रमोद कुमार द्विवेदी ने । कार्यक्रम में संस्थान के सभी आचार्य, सह आचार्य, सहायक आचार्य, प्रशानिक अधिकारी, छात्रगण एवं कर्मचारीगण मौजूद रहें।

Related Articles

Comments

Back to Top