मकान मालिक व छज्जा गिराने की आई एलडीए की टीम के बीच विवाद
अन्य खबरे Aug 20, 2020 at 03:08 PM , 335लखनऊ। पीजीआई थाना क्षेत्र के तेलीबाग गांधी नगर में गुरुवार को पहुंची एलडीए की टीम ने अवैध रूप से निकाला गया छज्जा गिरा दिया। जिसके चलते मकान मालिक व एलडीए की टीम के बीच विवाद हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मकान मालिक को पकड़ कर थाने ले गई। वहीं मकान मालिक ने दीवार में सिर पटक आत्महत्या का प्रयास किया। वहीं स्थानीय पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेजवाया। जहां पीड़ित का उपचार चल रहा है। पीजीआइ थाना क्षेत्र तेलीबाग गांधी नगर सी ब्लाक में रहने वाले विरेंद्र कुमार के घर का अवैध रूप से बने छज्जे को तोड़ने पुलिस के साथ पहुंची एलडीए की टीम व घर के मुखिया विरेंद्र कुमार व उनके परिवार के बीच कहासुनी हो गई। वहीं एलडीए के प्रमोद श्रीवास्तव संजीव शुक्ला की शिकायत पर पुलिस ने पीड़ित विरेंद्र कुमार व उसकी मां माया देवी को पकड़ कर थाने ले आई परेशान विरेंद्र ने कई बार पुलिस के सामने हाथ जोड़ कर कहा कि मेरे मकान को न तोड़ा जाए जब किसी ने नहीं सुनी तो उसने थाने की दीवार में अपना सर पटक कर फोड़ लिया लहूलुहान हालत मंे काफी देर थाने पर पड़ा रहा मां बार बार पुलिस से कहती रही की मेरे बेटे को अस्पताल भेज कर इलाज करादें पर पुलिस ने एक न सुनी और आरास से बैठी रही जब थाने पर और लोगो ने पुलिस का आमानवी चेहरे की फोटो खीचने लगे तो तुरंत पुलिस ने अपनी जीप से घायल को शिविल भेजा।एसीपी बीनू सिंह ने बताया कि विरेंद्र कुमार ने अवैध रूप से गांधी नगर स्थित सी ब्लाक में छज्जे को बनाया था जिसके चलते एलडीए की ओर से आई टीम ने उसे गिराया इस बीच विरोध के चलते पुलिस विरेंद्र को लेकर थाने आगई थी



























Comments