जे ई की कार में रोडवेज ने मारी जोरदार टक्कर
अन्य खबरे Aug 20, 2020 at 03:05 PM , 393लखनऊ। पीजीआई थाने से कुछ दूरी पर गुरुवार की दोपहर रायबरेली रोड पर तेज रफ्तार बस ने आगे जा रही कार मे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी टक्कर लगने से कार तीन बार पलट गई । कार चला रहा युवक गम्भीर रुप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने बस ब कार को थाने ले आई वही,घायल युवक का एक निजी अस्पताल मे इलाज करने के बाद छुट्टी दे दी गई है । शैलेश कुमार सोनकर अपने परिवार के साथ पीडब्ल्यूडी कॉलोनी बंगला बाजार में रहते हैं शैलेश ने जानकारी देते हुए बताया कि अपने दोस्त दिलीप कुमार मिश्रा के साथ गुरुवार की दोपहर प्रतापगढ़ ड्यूटी पे जा रहे थे । शैलेश कुमार पी डब्ल्यू विभाग में जेईटी के पद पर कार्यरत है । अभी वह पीजीआई थाने के पास पहुचे कि तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस मिर्जापुर डिपो (यूपी 63 टी 9826) ने जोरदार टक्कर मार दी । टक्कर लगने से कार पलटा खा गई। व कार चला रहे दिलिप मिश्रा घायल हो गए ।



























Comments