अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन की शुभ घड़ी आज

अन्य खबरे , 663

लखनऊ! अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए आज भूमि पूजन होगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के लिए 175 प्रतिष्ठित अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। करोड़ों राम भक्तों की वर्षों की प्रतीक्षा आज साकार होने जा रही है। जब राम मंदिर की आधारशिला रखी जाएगी और विधिवत रूप से राम मंदिर के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। ऐसे में आपको बताते हैं कि आज अयोध्या में आज अयोध्या में पीएम मोदी के आगमन से लेकर आधारशिला रखने और फिर रवानगी का पूरा शेड्यूल क्या रहेगा।
    9:35 AM: दिल्ली से अयोध्या के लिए रवाना होंगे
     10:35 AM: लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग
    10:45 AM: अयोध्या के लिए प्रस्थान
     11:30 AM: अयोध्या के साकेत कॉलेज हेलिपैड पर लैंडिग
     11:40 AM: हनुमान गढ़ी मंदिर में दर्शन
     12:00 PM: राम जन्मभूमि परिसर में एंट्री
    12:15 PM: रामलला परिसर में पौधारोपण
     12:30 PM: भूमि पूजन का शुभारंभ
    12:40 PM: राम मंदिर की आधारशिला की स्थापना
    1:10 PM: राम मंदिर ट्रस्ट के लोगों के साथ बैठक
     2:05 PM: साकेत हेलिपेड के लिए रवाना
    2:20 PM: लखनऊ के लिए उड़ेगा हेलीकाप्टर
लेकिन पीएम मोदी के आगमन को लेकर प्लान बी भी तैयार किया है। दरअसल, इन दिनों में मौसम में थोड़ी अस्थिरता है, इसीलिए यह प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत अगर मौसम खराब होता है तो पीएम मोदी लखनऊ से अयोध्या हेलिकॉप्टर की बजाए सड़क मार्ग से जाएंगे। इसके लिए विशेष रूट प्लान तैयार किया गया है। 

Related Articles

Comments

Back to Top