अंशिका त्यागी ने “सुनो राम कहानी” पर किया नॉन स्टॉप डांस
अन्य खबरे Aug 05, 2020 at 03:10 PM , 654फेसबुक पर 64 मिनट हुआ लाइव शो
अयोध्या के राम मंदिर भूमिपूजन पर स्थानीय बाल नृत्यागना अंशिका ने पेश की नृत्यांजली प्रस्तुति ने दिया सौहार्द का संदेश
लखनऊ 5 अगस्त। अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन समारोह के बहुप्रतीक्षित अवसर पर बुधवार 5 अगस्त को बाल नृत्यांगना अंशिका त्यागी ने फेसबुक पर “सुनो राम कहानी” शीर्षक से मनभावन नृत्य पेश किया। केवल दस साल की इस बाल नृत्यांगना अंशिका त्यागी ने दोपहर 1 बजे से https://www.facebook.com/Rocking-Anshika-Dancer-Model-Actress-109141597493228/ लिंक पर राम के जन्म से लेकर राज्याभिषेक तक के प्रसंग को नृत्य के माध्यम से खूबसूरती के साथ एक माला के रूप में पिरोया। इस कार्यक्रम को अंशिका त्यागी ने गोमती नगर के रेल बिहार कालोनी स्थित अपने निवास से लाइव किया।
नव अंशिका फाउंडेशन के सहयोग से हुए इस आयोजन में नृत्यांगना अंशिका त्यागी ने एक घंटे, चार मिनट और पचास सेकेंड तक नॉन स्टॉप लाइव प्रस्तुति दी। इसकी खासियत यह भी रही कि इस सामाजिक सौहार्द जगाने वाली प्रस्तुति के भजन शहनाज अख्तर ने गाए थे। इसमें जेहि के सुमरे सिद्ध हो शेष गणेश महेश भजन से यह नृत्य प्रस्तुति शुरू हुई। अंत में प्रस्तुति के शीर्षक गीत सुनो राम कहानी मैं गाऊं दीवानी कि भज मोरे राम पर अंशिका त्यागी ने जोशीला नृत्य किया।



























Comments