नशे में धुत बर्थडे पार्टी मना रहे दबंगों ने सिपाही को पीटा
अन्य खबरे Aug 20, 2020 at 03:18 PM , 289लखनऊ! राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में नशे में धुत कुछ दबंग बर्थडे पार्टी मना रहे थे। शोर-शराबा कर रहे दबंगों को सिपाही ने जब समझाने का प्रयास किया तो दबंगों ने सिपाही की जमकर पिटाई कर दी।मामला राजधानी के पीजीआई थाना क्षेत्र के सरस्वती पुरम कॉलोनी का है। जहां सोमवार की रात कुछ युवक जन्मदिन मना रहे थे। शोर-शराबा कर रहे युवकों को सिपाही ने रोका। जिसके बाद दबंग युवकों ने सिपाही की पिटाई कर दी। वहीं पीड़ित सिपाही की तहरीर पर पीजीआई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।इंस्पेक्टर पीजीआई केके मिश्रा के मुताबिक 9 ए सरस्वती पुरम कॉलोनी के त्रिपाठी पैलेस में लखनऊ कैंट थाने में तैनात सिपाही शैलेश कुमार किराए पर रहते हैं। शैलेश के पड़ोस में किराए पर रहने वाले एक युवक का जन्मदिन था। जन्मदिन मना रहे युवक के दोस्तों को शोर-शराबा करने से सिपाही ने मना किया। बस इसी बात से नाराज नशे में धुत दबंगों ने सिपाही की जमकर पिटाई कर दी। जिससे सिपाही को काफी चोट आ गई है।इंस्पेक्टर पीजीआई केके मिश्रा ने बताया कि मामले में पीड़ित सिपाही ने पीजीआई थाने में 5 लोगों के खिलाफ लिखित तहरीर दी। जिसमें कुणाल बोरा, दिलीप कुमार, मनदीप नेगी, गोविंद सिंह, रंजन कुमार, को नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 5 अज्ञात लोगों की तलाश की जा रही है।



























Comments