डीएम व एसपी ने विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों के लेकर कई विद्यालयों का किया गया भ्रमण

अन्य खबरे , 471

 श्रावस्ती ।जनपद के  जिलाधिकारी नेहा प्रकाश व पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य द्वारा विधानसभा सामान्य निर्वाचन- 2022 की तैयारियों के दृष्टिगत अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज कोतवाली भिनगा पूर्व माध्यमिक विद्यालय लबेदपुर भिनगा जगजीत इंटर कॉलेज थाना इकौना आदि का भ्रमण कर मूलभूत सुविधाओं/ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य से वार्तालाप किया गया।

     पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत जनपद में केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल की कंपनियों का व्यवस्थापन होना है, उनकी मूलभूत सुविधाओं के लिए विद्यालयों का भ्रमण किया जा रहा है। 


जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा भ्रमण के दौरान ग्रामीणों से वार्तालाप की गई उन्हें सुरक्षा का एहसास दिलाया गया साथ ही साथ निर्भीक होकर मतदान करने हेतु जागरूक किया गया तथा सभी को कोविड-19 से सुरक्षा एवं बचाव के दृष्टिगत मास्क, सैनिटाइजर व सामाजिक दूरी का पालन करने हेतु भी बताया गया।


पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-2 क्षेत्र के विद्यालयों में जाकर मूलभूत सुविधाओं का सत्यापन किया जा जा रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top