कोहरे में प्राइवेट बस ने बाइक को रौंदा, बाइक चालक की मौत

अन्य खबरे , 538

श्रावस्ती । उत्तर प्रदेश के जनपद में गुरुवार सुबह हादसा हो गया। सुबह घना कोहरा भीषण हादसे की वजह बन गया। आमने सामने प्राइवेट बस और बाइक की भिडंत में 01 लोगों की मौके पर मौत हो गई। चीख-पुकार के बीच पुलिस ने मृतको के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने बस को कब्जे को कब्जे में लेकर बस चालक को हिरासत में ले लिया है

जनपद  के इकौना थाना क्षेत्र के धर्मपुर में पुल के पास दिल्ली जा रही प्राइवेट बस ने बाइक को रौंद दिया जिससे मौके पर ही बाइक चालक की मौत हो गयी स्थानीय लोगो के मुताबिक सेमरी चौराहा से दिल्ली जाने प्राइवेट बस यात्रियों को लेकर जैसे ही वह धर्मपुर के पुल के पास पहुँची तो सामने से आ रहे बलरामपुर जिले के ललिया थाना के वीरपुर निवासी बाइक सवार शाहिद खान को घने कोहरे के चलते बस ने रौंद दिया जिससे बाइक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी और डीलक्स बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी मौके पर देखने वालों की भारी भीड़ जमा हो गयी बताया जा रहा है कि घने कोहरे के चलते ही घटना हुई फिलहाल सूचना पर पहुँची स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर बस को कब्जे में लेते हुए बस चालक को गिरफ्तार कर लिया

Related Articles

Comments

Back to Top