रोजी-रोजगार के जिले से जो बाहर से घर वापस आने पर अनिवार्य रूप से हो उनकी कोविड-19 जांच-नोडल अधिकारी।

अन्य खबरे , 309

श्रावस्ती,। सचिव, राज्य मानवाधिकार आयोग, उ0प्र0/जिले के नोडल अधिकारी एस०वी०एस० रंगाराव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 रोकथाम हेतु सम्बन्धित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होने निर्देश दिया कि कोविड़-19 के नये वैरियंट को किसी भी दशा में फैलने न पावे इसके लिए निगरानी समितियों के माध्यम से गाँवो में लोगो को सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने एवं अनिवार्य रूप से मास्क लगाने हेतु प्रेरित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही यदि गाँव में कोई ऐसा व्यक्ति जो रोजी रोजगार करने बाहर गए है। यदि वे अपने घर आते है तो उनकी अनिवार्य रुप से कोविड़ जाँच अवश्य करायी जाय, जाँच के दौरान यदि रिपोर्ट निगेटिव आती है तो उन्हें घर भेजा जाय और यदि रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उनके स्वास्थ्य को देखकर अगर वे ज्यादा गम्भीर नही तो अलगवास की सलाह देकर घर भेज दिया जाय और यदि कुछ गम्भीर है तो उन्हें कोविड़ अस्पताल में शिफ्ट कराया जाय, ताकि वे स्वस्थ्य हो सके और उनके परिवार में भी संक्रमण किसी भी दशा में न फैलने पाए।

सचिव/नोडल अधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 15-17 वर्ष की आयु के बच्चों एवं उससे अधिक आयु के लोगो को वैक्सीनेशन के बारे में जागरूक करें तथा शत-प्रतिशत टीकाकरण हेतु प्रेरित कर लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होने यह भी निर्देश दिया है कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा अधीक्षकगण अपने-अपने क्षेत्रों के गांवों में एंव हैल्थ एन्ड वेलनेस सेन्टर पर टीकाकरण से पूर्व लोगों को व्यापक प्रचार-प्रसार कर टीकाकरण के बारे में अवगत करायें, ताकि निर्धारित तिथियों पर लेखपाल/आशा/ऐनम एवं रोजगार सेवक की मदद से अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण कराया जा सके। 
बैठक के दौरान सचिव/नोडल अधिकारी को जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने अवगत कराया कि निगरानी समितियांे द्वारा घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु लोगों को मास्क का प्रयोग करने, सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन करने के साथ ही अन्य एहतियात बरतने हेतु बताकर जागरूक किया जाता है, तथा इसके साथ ही साथ लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया है कि पुनः कलेक्ट्रेट स्थित आई0सी0सी0सी0 (एकीकृत कोविड कमाण्ड कन्ट्रोल सेंटर) जो पूर्व से ही संचालित है, का संचालन प्रारम्भ करा दिया गया है, जिसका नंबर 9454417485, 9454417486, 9044047486,  9044287486, 8960148147, 8960498147 8176978147 एवं  9151588147 है, जो 24x7 पैटर्न पर संचालित है। 
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ए0पी0 भार्गव ने बताया है कि जनपद में कुल 21 पॉजिटिव केस प्रकाश में आए हैं। जिसमें से 14 होम आइसोलेशन में है तथा 14 ऐक्टिव केस है। होम आईसोलेशन वाले व्यक्तियों से निरंतर सम्पर्क कर उनका कुशलक्षेम भी लिया जाता है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी कमलेश चन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक केशव चन्द्र गोस्वामी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 जयइन्द्र सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 मुकेश मातन हेलिया सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

Related Articles

Comments

Back to Top