आपसी कलह के चलते से परिवार परामर्श केन्द्र ने परिवार को बिछड़ने से बचाया
अन्य खबरे Jan 10, 2022 at 09:15 PM , 617श्रावस्ती। जनपद मे रविवार क़ो अपर पुलिस अधीक्षक के0 सी0 गोस्वामी के कुशल निर्देशन में पुलिस लाइन स्थित एएचटीयू कार्यालय के सभागार कक्ष में संचालित पुलिस परिवार परामर्श केन्द्र की बैठक कर सुनवाई की गई। जिसमें 04 फाइलें सुनवाई हेतु प्राप्त हुई थी। प्राप्त फाइलों में आपसी वैचारिक मतभेद की वजह से परिवार टूटने के कागार पर था, परन्तु परिवार परामर्श केन्द्र/महिला सहायता प्रकोष्ठ के अधिकारी/कर्मचारीगण व विभिन्न क्षेत्रों से नामित सदस्यों द्वारा दोनों पक्षों की बातो को विधिवत सुना गया तथा पति-पत्नी के मध्य आपसी मनमुटाव व कलह के कारणों को दूर किया गया। इस कार्यवाही से 01 परिवार को बिछड़ने से बचाया गया तथा हंसी-खुशी परिवार पुलिस परामर्श केन्द्र से विदा किया गया।
विभिन्न क्षेत्रों से नामित सदस्यो मे विभाकर शुक्ला (सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार), सोहन लाल मिश्रा, गुलशन जहां (सामाजिक कार्यकत्री, एनजीओ), दिनेश पटेल (पूर्व एडीजीसी, वरिष्ठ अधिवक्ता भिनगा), दीनानाथ गुप्ता (सम्मानित व्यक्ति भिनगा),हरीश चंद्र गुप्ता उर्फ मिठाई लाल (सम्मानित व्यक्ति, भिनगा), इंदू सिंह (सामाजिक कार्यकत्री, एनजीओ)।
सुलह समझौता मे वादी जुनेदा खातून पुत्री मकसूद अहमद निवासी मोहल्ला बंदरहा कस्बा भिनगा थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती व प्रतिवादी इसरार अहमद पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी बलरामपुर रोड निकट पानी टंकी मुक्तिधाम मंदिर कस्बा इकौना थाना इकौना जनपद श्रावस्ती
वही एक अच्छी पहल की शुरुवात की गई जिसमे परिवार परामर्श केंद्र में सुलह समझौता की प्रक्रिया के दौरान जो लोग अपना नाम नहीं लिख पाते हैं उन्हें उनका नाम लिखना भी सिखाया जाता है।
इस दौरान प्रभारी महिला थाना निरीक्षक मंजू पांडेय, महिला कांस्टेबल रिचा शुक्ला उपस्थित रही।






_page-0001.jpg)




















Comments