गन्ने से लदी ट्रॉली ने बुजुर्ग क़ो रौंदा मौके पर ही मौत

अन्य खबरे , 565

श्रावस्ती।जनपद के इकौना क्षेत्र मे गोंडा के ग्राम बलुआ निवासी एक अधेड़ की  नवीन मार्डन थाना क्षेत्र के कुम्हार पुरवा गांव के निटक एक गन्ना लदी ट्रॉली के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया है। जबकि चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया।

गोंडा जिले के थाना खरगूपुर अंतर्गत ग्राम बलुआ निवासी छठीराम वर्मा (55) रविवार को किसी काम से इकौना आय़े थे। जहां वह नवीन मॉर्डन थाना क्षेत्र के रमवापुर पुलिस चौकी अंतर्गत वीरपुर चौराहे से खरगूपुर मार्ग स्थित कुम्हार पुरवा के पास ओवरलोड गन्ने से लदी ट्रॉली के नीचे आ गय़े । जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे रमवापुर चौकी के प्रभारी सत्येंद्र नारायण राय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया।

Related Articles

Comments

Back to Top