अलीगढ़ के गोधा क्षेत्र में खेत में घुसे जानवरों को निकालने गए किसान पर बिजार ने किया हमला, किसान की हुई मौत

जनपत की खबर , 590

अलीगढ़। 
अलीगढ़ गोधा क्षेत्र के तालिब नगर में गायों को खेत से निकाल ने गए 70 वर्षीय वृद्ध को बिजार ने पटक पटक कर मार डाला। जिससे मौके पर ही किसान की मौत हो गई।तालिबनगर निवासी 70 वर्षीय वृद्ध किसान किशनलाल पुत्र बाबूलाल गुरुवार को सुबह के समय अपने खेतों पर टहलने गया था जहां गाय व बिजार खेतों में घुस रहे थे उन्हें निकालने के दौरान बिजार ने उन्हें पटक-पटक कर मार डाला। जहां मौके पर ही उनकी मौत हो गई। किशन लाल की मौत की खबर सुनकर ग्रामीण खेतों की तरफ दौड़ पड़े एवं मृतक के शव को क्षत-विक्षत अवस्था में लेकर घर पहुंचे। किशन लाल की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।मृतक किशन लाल लघु किसान था जिसके पास मुश्किल से 6 या 7 बीघा जमीन थी।परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि गांव में भारी संख्‍या में निराश्रित गोवंश खेतों को बर्बाद कर रहे हैं। जिसमें कई बिजार भी हैं जो लोगों पर हमला कर देते हैं।  पूर्व में भी एक बिजार ने कई लोगों को मारकर चोटिल कर दिया था, जिसे ग्रामीणों ने पकड़ कर गोशाला में भिजवा दिया । अब एक अन्य बिजार कहीं से आ गया है जो लोगों को देखकर मारने दौड़ता है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से ऐसे बिजारों को पकड़कर गोशाला भिजवाने की मांग की है।

Related Articles

Comments

Back to Top