चुनाव 2022 में छोटे दलों को एक साथ लेकर बड़ा मोर्चा तैयार करने की जुगत में लगे शिवपाल

जनपत की खबर , 490

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में छोटे दलों को एक साथ लेकर बड़ा मोर्चा तैयार करने की जुगत में लगे प्रगतिशिील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने एक मजबूत कदम बढ़ाया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रसपा तथा सपा के साथ गठबंधन पर बात करने के लिए 11 अक्टूबर तक का समय देने वाले शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को लखनऊ में अपने आवास पर 'छोटे' दल के नेताओं की बड़ी बैठक की।शिवपाल सिंह यादव ने प्रसपा की समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन ना हो की स्थिति को लेकर भी बड़ा विकल्प तैयार करने की शुरुआत कर दी है। लखनऊ में विक्रमादित्य मार्ग पर उनके आवास पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, एआइएमआइएम असदउद्दीन ओवैसी और भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने काफी देर तक बैठक की। माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर यह कोई नया मोर्चा तैयार कर सकते हैं। जिसकी कमान शिवपाल सिंह यादव के पास रहेगी। शिवपाल सिंह यादव को भी भरोसा है कि इन तीनों दल के साथ कई और छोटे दल उनके साथ हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top