जॉर्जिया की हर अदा में है कुछ अलग अंदाज
मनोरंजन Aug 04, 2021 at 08:43 PM , 692नई दिल्ली| बाॅलीवुड की स्टार जोड़ी मलाइका आरोड़ और अरबाज खान के तलाक होने के बाद दोनों ही अपने नए संबंधों को लेकर कई बार सुर्खियों में आ चुके हैं। जहां मलाइका अरोड़ा को अर्जुन कपूर के साथ देखा जा सकता है, वहीं अरबाज खान को भी इटली की मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ कई बार स्पाॅट किया गया है। हालांकि की दोनों ने ही अपने संबंधों को अभी तक सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया है। अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया अब बॉलीवुड में अपनी पहचान बना रही हैं। गौरतलब है कि जॉर्जिया पिछले कई सालों से अरबाज के साथ लिव इन रिलेशनशिप में हैं। 32 साल की ये माॅडल उनकी जिंदगी में तब आई, जब अरबाज का मलाइका से तलाक हो गया था। जॉर्जिया सोशल मीडिया पर काफी फेमस रहने वाली जाॅर्जिया की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल होते हैं। जॉर्जिया के इंस्टाग्राम पर 5 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हो चुके हैं। इटली के मिलान शहर में जन्मी जॉर्जिया ने इटली में कई कमर्शियल्स और मॉडलिंग असाइनमेंट्स पर काम किया है। माॅडलिंग के साथ-साथ जॉर्जिया एक बेहतरीन डांसर भी हैं। यहीं नहीं जॉर्जिया बाॅलीवुड फिल्मों में भी दिखाई दे चुकी हैं। 2017 में आई फिल्म ‘गेस्ट इन लंदन 8 और ‘आई लव यू ट्रूली’ में जाॅर्जिया काम कर चुकी हैं।































Comments