अश्लील वीडियो मामले 23 जुलाई तक राज कुंद्रा पुलिस हिरासत में, अब हो सकते हैं नए खुलासे
हेडलाइंस Jul 20, 2021 at 08:10 PM , 642नई दिल्ली| बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को अश्लील वीडियो मामले में 23 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। अभिनेत्री के पति राज कुंद्रा को आज कोर्ट में पेश किया गया। राज कुंद्रा को मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने सोमवार देर रात गिरफ्तार किया था। उनपर अश्लील फिल्में बनाने और उसे एप पर अपलोड करने का आरोप है।
राज कुंद्रा की पेशी के दौरान पुलिस की ओर से कहा गया कि, उनकी कंपनी वियान के एकाउंट में बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा जमा है। जिसकी जांच करने के लिए राज कुंद्रा से पूछताछ की जाए जिससे सच्चाई का पता चल सके। पुलिस राज कुंद्रा के मोबाइल की फोरेंसिक जांच भी करावाएगी। माना जा रहा है कि इसमें कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।
राज कुंद्रा का मामला उजागर होने के बाद एक मॉडल सागरिका शोना सुमन एक खुलासा करते हुए बताया कि राज कुंद्रा की मौजूदगी में वीडियो कॉल के जरिए उन्हें न्यूड ऑडिशन के लिए कहा गया था। हालांकि माॅडल ने ऑडिशन से इनकार कर दिया था। माॅडल का कहना है कि उन्हें उमेश कामत नाम के एक व्यक्ति ने कहा था कि ऑडिशन राज कुंद्रा की वेब सीरीज के लिए होगा।
अश्लील वीडियो मामले में गिरफ्तार राज कुंद्रा का नाम आईपीएल मैच फिक्सिंग मामले में भी सामने आया था। फिक्सिंग का मामला उजागर होने के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम पर 2 साल का बैन लगा दिया गया था। तब राज कुंद्रा राजस्थान रॉयल्स के आनर थे। हालांकि अब राज कुंद्रा राजस्थान राॅयल्स के मालिक नहीं हैं।



























Comments