अघोषित विद्युत कटौती से जनता त्रस्त
जनपत की खबर May 30, 2020 at 07:13 PM , 586शिकोहाबादः नगर में इन दिनों विद्युत व्यवस्था चरमरा गयी है। अघोषित विद्युत कटौती से आम जन परेशान है। बीती पूरी रात बिजली न आने से इन्वर्टर भी डिस्चार्ज हो गये। लोग भीषण गर्मी में बिना पंखे, कूलर के नींद लेने को मजबूर हुये। बिजली कटौती के बारे में जब अधिकारियों से पूछा तो कभी मशीन में फाल्ट तो कभी लाइन में फाल्ट कह कर समस्या का समाधान कर देते है। जून माह प्रारंभ होने में मात्र एक दिन शंेष है। गर्मी अपने पूरे शबाब पर है। प्रचंड गर्मी मंे अघोषित बिजली कटौती से जनता त्रस्त है। लाॅक डाउन में पूरा परिवार घरों में है। ऐसे में लाइट भी न रहे तो लोगों का बुरा हाल हो जाता है। बच्चे और महिलायें घरों में असहज महसूस करने लगती है। बिजली रहने पर बच्चे और महिलायें टीवी के सहारे अपना दिन काट लेती है। लेकिन बिजली न रहने पर उनका घरों में रहना भी मुश्किल हो रहा है। इलैक्ट्रानिक आइटम शोपीस बन कर रह गये है। बिगत 24 घंटों में मात्र तीन या चार घंटे बिजली आयी है। जब इस सम्बन्ध में जेई और एसडीओ से बिजली कटौती के बारे में जानकारी ली तो उन्होने बताया कि मशीन में फाल्ट होने, लाइन फाल्ट होने तथा आंधी और पानी की बजह से बिजली कटौती का बहाना बनाया जाता है। शुक्रवार की पूरी रात बिजली नहीं रही। शनिवार को भी डेढं बजे के बाद ही लाइट आयी वह भी कुछ घंटो के लिये। बिजली की अघोषित कटौती से आम जनता का धैर्य टूटने वाला है। अगर यही हाल रहा तो कभी भी जनता का धैर्य जबाब दे सकता है।































Comments