मूसलाधार बारिश से दुकानों में भरा पानी, नुकसान 

जनपत की खबर , 567

शिकोहाबाद । जनपद में देर रात शुरू  हुई मूसलाधार बारिश के बाद सड़क एवं गलियां जलमग्न हो गई , वहीं कई स्थानों पर दुकानों में पानी भर जाने से व्यापारियों का काफी नुकसान हुआ है । इधर जलभराव से लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार देर रात शुरू हुई  बारिश पूरी रात रुक रुककर बरसती रही ।  शाम 8 बजे आरंभ हुई   मूसलाधार बारिश ने चारों तरफ सड़क एवं गलियों को जलमग्न कर दिया । बारिश इतनी तेज थी कि कुछ दूरी का भी कुछ नजर नहीं आ रहा था । इसके साथ ही रात में तथा  सुबह के वक्त बारिश से गलियों में चारों तरफ पानी नजर आ रहा था ।
वही रात में हुई बारिश से सड़क किनारे कुछ दुकानों में बारिश का पानी भर जाने से व्यापारियों का हजारों का नुकसान हुआ है । सुबह  जब व्यापारी अपनी दुकान खोलने गए,  तो दुकान के अंदर जलभराव से उन्हें जूझना पड़ा । किसी दुकानदार की जूतों की दुकान में पानी भरने से जूते,  चप्पल आदि खराब हो गए, तो वही एक मेडिकल स्टोर स्वामी की हजारों की दवाएं भी इस पानी में भीग गई । दुकानदारों का कहना था कि पानी से चीजें भीग जाने से उन्हें काफी नुकसान हुआ है तथा वह खराब हो गई है । इधर हाईवे पर भी जलभराव होने से लोगों को निकलने में काफी परेशानी हुई । साथ ही बड़े वाहनों के धीरे-धीरे निकलने से जाम की स्थिति भी पैदा हो गई । हाईवे के किनारे वाले मकानों के बेसमेंट में भी काफी पानी भर गया । पूरे दिन सर्विस रोड पर पानी भरे रहने से लोगों को काफी किल्लत का सामना करना पड़ा ।
 

Related Articles

Comments

Back to Top