पिछले 24 घंटों में भारत में 41,806 नए संक्रमित हुए, लोगों की संख्या तीन करोड़ से ऊपर पहुंची

हेडलाइंस , 550

नई दिल्ली। पिछले 24 घंटों में भारत में 41,806 नए लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए। इसी के साथ भारत में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,09,87,880 पर पहुंच गयी। जबकि इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 4,32,041 हो गयी है। बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 2,933 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 18,93,498 हो गयी। ओडिशा में 2,110 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 9,47,859 पर पहुंच गयी, जबकि 66 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,861 पर पहुंच गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 2,110 नए मामलों में से 1,213 पृथक केंद्रों से सामने आए और बाकी के संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के दौरान सामने आए। पांच जिलों में से प्रत्येक में 100 से अधिक नए मामले आए। खुर्दा जिले में सबसे अधिक 458 मामले आए। राज्य की राजधानी भुवनेश्वर इसी जिले के तहत आती है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 72 नए मामले सामने आए तथा महामारी से एक और मरीज की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दर 0.10 प्रतिशत है। बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में कोविड-19 से अब तक 25,022 मरीजों की मौत हो चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इस संक्रमण से 581 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,11,989 हो गयी। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,095 मामलों की वृद्धि हुई है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों की 1.39 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 97.28 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,11,989 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 1,26,390 लोगों की मौत महाराष्ट्र, 35,989 की मौत कर्नाटक, 33,557 की तमिलनाडु, 25,021 की दिल्ली, 17,958 की पश्चिम बंगाल और 16,207 लोगों की मौत पंजाब में हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top