लोग रिटायर होने के बाद लीजेंड बनते हैं विराट 30 साल की उम्र में लीजेंड बने : युवराज सिंह

हेडलाइंस , 998

मौजूदा समय में विश्व क्रिकेट के बेस्ट बल्लेबाजो की बात करे तो विराट कोहली का नाम सबसे ऊपर आता है। भारतीय टीम के बेहतरीन ऑलराउंडर युवराज सिंह ने विराट कोहली पर बड़ा बयान दिया है उन्होंने विराट की के खेल की जमकर तारीफ की है – लोग रिटायर होने के बाद लीजेंड बनते हैं और विराट ऐसा क्रिकेटर है, जो 30 साल की उम्र में लीजेंड बन गया। उन्होंने कहा कि विराट अभी कई मुकाम हासिल करेंगे, क्योंकि उनके पास काफी समय है। युवराज सिंह ने कहा की विराट ने टीम इंडिया की रूपरेखा में बड़ा बदलाव किया है। वह फिटनेस के स्टैन्ड्रेड को एक अलग लेवल पर ले गए। वे मेहनती है और खाने पीने को लेकर बहुत ज्यादा अनुशासित है और उनके पास दुनिया का बेस्ट खिलाड़ी वाला वो नेचर है जो हर किसी के पास नहीं होता। वो खुद पूरी तरह फ़िट है और युवा खिलाड़ियों के लिए एक सीख है। साथ ही युवराज सिंह ने कहा विराट रन के मामले में भी किसी से कम नहीं है साथ में टीम को लीड भी कर है कई बार ऐसा होता है की कप्तानी मिलने के बाद खिलाड़ी के परफॉरमेंस में कमी आ जाती है पर विराट के साथ ऐसा नहीं है उनमे रनों को भूख हमेशा लगी रहती है। उम्मीद करता हूं कि वह और ऊंचाई पर पहुंचेगा, क्योंकि उसके पास अभी काफी समय है।’ इस समय विराट कोहली ही ऐसे खिलाड़ी है जिन्हे तीनो फॉर्मेट में TOP-10 रैंकिंग में जगह हासिल है।

Related Articles

Comments

Back to Top