अपहरण की झूठी कहानी रचने वाला गिरफ्तार 

जनपत की खबर , 551


फिरोजाबाद। प्रेमिका से शादी होती न देख प्रेमी ने अपहरण का झूठा नाटकर बनाकर प्रेमिका के परिजनों को फंसाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस की सूझबूझ के चलते पूरे मामले को पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने अब अपहरण की झूठी कहानी बनाने वाले इस आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
थाना खैरगढ क्षेत्र के ग्राम नगला भवानी बंजारा निवासी रामदास पुत्र दशरथ सिंह ने डायल 112 पर सूचना दी कि  कि उसके छोटे भाई हरिओम का जंगल में ट्यूबैल से रात्रि में चारपाई सहित अपहरण हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना खैरगढ़ प्रभारी अनूप कुमार भारतीय पुलिस टीम के साथ ग्राम नगला भवानी पहुँचे तो बताया गया है कि हरिओउम अपने टयूबैल पर जंगल में अपने सगे भाई रामऔतार व चचेरा भाई विकाश, दीपक पुत्र बोबी, रामदास का सगा साला शीतल पुत्र छोटम सिंह के साथ सो रहा था। पुलिस ने इस मामले में हरिओम के साथ रात्रि में ट्यूबैल पर सोने वाले व्यक्तियो से अलग गहनता से पूछताछ की तो सभी ने अपहरण जैसी घटना की अनभिज्ञता जाहिर की। फिर गांव के अन्य लोगो से जानकारी की गयी तो यह बात सामने आयी की हरिओम के प्रेम सम्बंध पिछले 2-3 सालों से एक लड़की से थे। लड़की के परिजन उसकी शादी कर रहे थे। हरिओम उन्हें धमकी दे रहा था कि शादी ऐसे नही होगी। पुलिस ने जव दो तीन घंटो खोजबीन व तलाश की तो हरिओम अपने खेत से करीब 800 मीटर दूरी पर बाजरे के खेत में मिला। हरिओम से जव पूछताछ की गई तो उसने कहा कि मैं रात्रि में अपने ट्यूबैल पर चारपायी पर सो रहा था रात्रि में 06 व्यक्ति मुँह बाधकर आये और मुझे चारपाई सहित उठा ले गये। और चारपाई को कुछ दुरी पर छोडकर मुझे प्लास्टिक की रस्सी से बाजरे के खेत में डाल गये। पूरी रात यही रहा हूँ। जबकि हरिओम के शरीर व हाथ पैर पर रस्सी का कोई निशान नही था ।  
पुलिस ने पूरे प्रकरण की जांच की तो पता चला कि हरिओम लडकी पक्ष को फंसाने के उद्देश्य से अपहरण का झूठा नाटक रचा था। पुलिस ने लड़की पक्ष की तहरीर पर हरिओम राजपूत पुत्र दशरथ सिंह निवासी नगला भवानी थाना खैरगढ जिला के खिलाफ छेडडाड़ सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा है। 
 

 

Related Articles

Comments

Back to Top