नोडल अधिकारी ने लॉकडाउन में सख्ती बरतने के दिए निर्देश  

जनपत की खबर , 593


फिरोजाबाद । जिले के नोडल अधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार की अध्यक्षता में तहसील सभागार शिकोहाबाद में कोरोना महामारी को देखते हुए एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें एसडीएम  नरेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी इन्दुप्रभा सिंह ,तहसीलदार  सत्यप्रकाश सिंह, नायब तहसीलदार अवनीश यादव अधिशासी अधिकारी नगरपालिका अवधेश कुमार यादव एवं स्वास्थय विभाग से संबंधित अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक के दौरान नोडल अधिकारी द्वारा क्षेत्राधिकारी से शहर में कानून व्यवस्था संबंधी जानकारी प्राप्त की गई तथा शहर, ग्रामीण क्षेत्रों में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही अधिशासी अधिकारी से शहर की साफ सफाई कोरोना महामारी से बचाव हेतु प्रचार,प्रसार और सेनेटाइजेशन संबंधी जानकारी प्राप्त की। जिसमें अधिशासी अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि शहर में साफ . सफाई की व्यवस्था के लिए 300 सफाई कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। शहर में सेनेटाइजेशन के 03 बड़ी मशीनें और 14 फाॅग मशीनें हैं। जिसे सोडियम हाइपोक्लोराइड केमिकल द्वारा शहर के प्रत्येक वार्ड को दो दिन के अन्तराल में सेनेटाइजेशन किया जाता है। स्वास्थ विभाग के कर्मचारियों से होम क्वारन्टाईन किये गये व्यक्तियों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई।  समस्त बीडीओ तथा राजस्व निरीक्षकों से निगरानी समिति के कार्यों के बारे पूछा गया तथा प्रवासी मजदूरों का राहत ऐप पर फीडिंग की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही सभी बीडीओ से लाॅकडाउन के उपरान्त कितने प्रवासी मजदूरों का मनरेगा जॉब कार्ड बना के संबंध में विवरण उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया ।
 

Related Articles

Comments

Back to Top