ऑनलाइन शिक्षा में अच्छा कार्य करने वाले बच्चे होंगे पुरूस्कृत
जनपत की खबर May 26, 2020 at 07:00 PM , 536
फिरोजाबाद। वैश्विक महामारी कोविड -19 के कारण लगे लॉकडाउन के बीच बच्चों की स्कूली शिक्षा स्थगित होने के कारण सरकार द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग में ऑनलाइन शिक्षा प्रारम्भ की गई है।
स्कूली बच्चों में ऑनलाइन शिक्षा को रुचिकर बनाने के लिए प्राथमिक विद्यालय किसरॉव ब्लॉक अरॉव की शिक्षिका दीप्ती सक्सेना गणित, विज्ञान और अंग्रेजी की वर्कशीट बनाकर बच्चों में रोचकता से कार्य करा रही हैं। वे विभिन्न प्रकार की ज्ञानप्रद वीडियो बनाकर बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बनाने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने ऑनलाइन शिक्षा के साथ बच्चों के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया है।इसके साथ ही उन्होंने बताया कि विद्यालय के स्कूली बच्चों में अच्छे कार्य करने वाले को विद्यालय खुलने पर पुरुस्कृत किया जाएगा।
उनके द्वारा बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक ,ब्लॉक अध्यक्ष सलिल यादव,जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन,देव शरण आर्य, शम्भू शरण सक्सेना आदि ने उनके कार्यों की सराहना की है।































Comments